Showing posts with label नशेड़ी बॉलीवुड. Show all posts
Showing posts with label नशेड़ी बॉलीवुड. Show all posts

Tuesday, November 24, 2020

उड़ता सिनेमा।

लेखक: शिवम कुमार पाण्डेय
अरे क्या हुआ? इतना हंस काहे रहे हो?_ हंसे नहीं तो का करे भैया खबर ही ऐसी है। कौन सी खबर जरा हमें भी बताओ? लीजिए अखबार देखिए  सेलिब्रिटीज लोगो का हाल है दूसरों को ज्ञान देते है फिरते है और अपने नशे में मस्त रहते हैं। बिल्कुल सही कह रहो हो जब फिल्म शुरू होता है तब चेतावनी दी जाती है "शराब ,तंबाकू, खैनी, गुटखा आदि का नशा करने से कैंसर होता है फिल्म में दर्शाए ऐसे दृश्यों का हम किसी भी प्रकार से समर्थन नहीं करते है"। लेकिन असल जिंदगी में तो इससे भी ऊंचे शौक रखते है ये सिनेमा वाले। कुछ तथाकथित बुद्धिजीवियो को शर्म भी नहीं आती है बड़े गर्व से कहते है "सिनेमा समाज का आइना है"। इसी आइने में गलत तथ्य ,झूठ- कपास, बकवास इतिहास दिखाया  जाता है जिसको देखकर लोग गलत धारणाएं बनाने लग जाते है। सच मे ये बॉलीवुड बजबजाती हुई नाली की तरह है जिसका काम केवल हिन्दू धर्म , ब्राह्मण, समाज को गाली देना और हिन्दू संस्कृति का मजाक उड़ाना है। एक नया वेब सीरीज निकला है "A suitable boy" उसमे एक प्रेमी जोड़ा अश्लील हरकतें करते हुए मंदिर में दिखाए गए है और सबसे बड़ी बात ये कि लड़का मुस्लिम रहता है और लड़की हिन्दू।लव जिहाद का मामला वैसे ही खुलकर सामने आ रहा है ऊपर से ये सब मनोरजंन के नाम पर परोसा जा रहा है। किसी न्यूज चैनल  पर कुछ मुस्लिम धर्मगुरु ‘A Suitable Boy’ में मंदिर के अंदर फ़िल्माए गए चुंबन दृश्य का समर्थन कर रहे थे। फिर उनसे पूछा गया कि क्या वह ऐसा मस्जिद में होने देंगे? तो तुरंत आवाज आयी ‘देखिए धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो ये ग़लत है और ऐसा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए’। हा, जब अपने पर आता तब पता चलता है क्या गलत है और क्या सही है?

ये छोटी मछली - बड़ी मछली कुछ नहीं होता है जो गलत है उसके ऊपर सख्त कार्रवाई हो रही है एनसीबी द्वारा। आगे देखो अखबार में क्या दिया है "उपनगरीय गोरेगांव में मादक पदार्थ तस्करों के यहां छापेमारी के दौरान एनसीबी के अधिकारियों की एक टीम पर 50 लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर दिया। इसमें दो अधिकारी घायल हो गए। एनसीबी के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार की शाम हुई इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनसीवी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े और पुलिस अधीक्षक विश्व विजय सिंह समेत पांच सदस्यीय एक टीम छापेमारी के लिए गई थी। अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की एक टीम जैसे ही गोरेगांव में भगत सिंह नगर क्षेत्र में पहुंची तो महिलाओं समेत लगभग 50 लोग वहां एकत्र हुए और इसके बाद हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।"
अरे भैया ये बहुत बड़ी साजिश है जिसका पूरी तरह खुलासा होना बाकी है। मेरे ख्याल अभी बहुत नाम आएंगे चौंकाने वाले। क्यों नहीं जरूर इस देश कि जनता को भी चाहिए ऐसे लोगो का और इनको समर्थन करने वालो का पूर्ण तरीके से बहिष्कार करें। ये जिहाद और नशा देश को बर्बाद कर देगा दोनों खात्मा होना जरूरी है। सिनेमा वालो को चाहिए कि ढंग का कोई फिल्म बनाए वरना झुनझुना बजाते रह जाएंगे..!  हाहा हा हा..।